Delhi Metro का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स शर्ट के साथ घाघरा पहनकर फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी यात्रियों ने यह सीन देखा तो सबकी हंसी छूट गई। आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी मेट्रो के अंदर डांस की वीडियो तो कभी सीट के लिए लड़ाई की वीडियो। जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो लोगों के बीच में हंसी का कारण बनते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों के बीच जमकर देखा जा रहा है।
लाल परी सॉन्ग का लेटेस्ट वर्जन वायरल (Instagram/@arryann_09_ )
लड़के ने शर्ट के साथ पहना घाघरा
इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का शर्ट के साथ घाघरा पहना हुआ है और वह फोन पर किसी से बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह लड़की की आवाज निकालते हुए फोन पर कहता है कि बाबू यार, मैं मेट्रो में आई हूं, पीछे से लौंडे देख रहे हैं। फिर यह युवक कहता है कि मैं तुम्हारे लिए एक गाना गाती हूं।
वायरल वीडियो को देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
लाल परी...लाल परी बनकर निकली लाल परी...। शख्स की इस हरकत को मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी लोग देखते हैं और हर कोई चाह कर भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। लड़की हो या बुजुर्ग या फिर युवा जो भी इसकी हरकतों को देख रहा है बस सबकी हंसी छूट रही है। आप भी जब इस वायरल हो रहे वीडियो को पूरा देखेंगे तो अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।
