Viral Video: दो लड़कों के बीच जमकर चले लात-घूसे, वीडियो देख कहेंगे, 'वाह बेटे मौज करा दी'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 10:29 AM IST

Ladkon Ki Ladai Video: सोशल मीडिया एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कों के बीच लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो लड़कों के बीच मजेदार लड़ाई
  • लड़ाई देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Ladkon Ki Ladai Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आप घूम रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Boys Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Ladai Video) में दो लड़कों के बीच जमकर घूसे चल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से ऐसे लड़ रहे हैं जैसे जानी दुश्मन हों। लड़ते-लड़ते दोनों झाड़ी में जाकर गिर पड़ते हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Ladai Video

लड़कों के बीच मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ जाते हैं। कई बार लड़ाई इतनी खतरनाक होती है, जिसे देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ नजारे को देखकर तो हंसने का मन करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पार्क में किसी बात पर दो लड़कों के बीच लड़ाई छिड़ गई। दोनों खतरनाक अंदाज में एक-दूसरे पर टूट पड़े हैं। दोनों जमकर घूसे बरसा रहे हैं। दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं है। लड़ते-लड़ते दोनों एक झाड़ी में पहुंच जाते हैं। फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। दो देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed