Ladkiyon Ka Video: बाइक से धमाल मचाना चाहती थी लड़कियां, हो गई घनघोर बेइज्जती

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 28, 2022, 07:07 PM IST

Ladkiyon Ka Stunt Video: दो लड़कियां बाइक से स्टंट करना चाहती थी। लेकिन, अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और दोनों धड़ाम से रोड पर गिर पड़ीं। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करने के चक्कर में लड़कियों का बन गया पोपट
  • बाइक से गिरी लड़कियां, देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Ladkiyon Ka Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाना चाहता है। जिससे उनका नाम हो और पलक झपते ही वो फेमस हो जाएं। इसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए मौत से भी पंगा ले लेते हैं। कुछ लोग तो मकसद में कामयाब हो जाते हैं, जबकि कईयों को मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में दो लड़कियां बाइक से धमाल मचाना चाहती थी। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Bike Stunt Video

लड़कियों के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)

वायरल वीडियो में लड़कियां बाइक से स्टंट (Stunt Video) करते हुए धमाल मचाना चाहती थी। जैसा कि आप वीडियो (Papa Ki Pari Video) में देख सकते हैं दो लड़कियां बाइक पर बैठी हुई हैं। पहले तो लड़की आराम से बाइक चलाती है। लेकिन, अचानक उसे जोश चढ़ जाता है और वो स्ंटट करने की कोशिश करती है। जैसे ही लड़की आगे वाले पहिए को उठाने की कोशिश करती है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक लेकर वो औंधे मुंह नीचे गिर पड़ती है। जिस तरह लड़कियां बाइक से गिरती है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। हालांकि, लड़की किसी तरह बाइक को संभालने में कामयाब हो जाती है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

End of Feed