Ladki Ka Stunt Video: फेमस होने के लिए आज कल लोगों पर जुनून सवार है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ को कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक बन जाता है। वहीं, कुछ तो इस चक्कर में मुसीबत में भी फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही धमाल मचाना चाहती थी एक लड़की, जो चलती हुई कार पर स्टंट कर रही थी। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल ( Stunt Viral Video) हो गया और अब उसे पुलिस ढूंढ रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उसकी क्लास लगा रहे हैं।
जानलेवा स्टंट
आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर आपको एक से एक खतरनाक स्टंट के वीडियो दिख जाएंगे। वहीं, कुछ तो जान हथेली पर रखकर स्टंट करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर तेज रफ्तार में कार चल रही है। अचानक एक लड़की खिड़की से बाहर निकलती है और स्टंट करने लगती है। जिस अंदाज में वो खिड़की पर लटकी हुई है, वो काफी खतरनाक है और जानलेवा भी हो सकता था। वहीं, पीछे से एक कार चालक ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
#नोएडा: तेज रफ्तार में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए युवती का वीडियो सामने आया है। वीडियो में का… t.co/dJFKuxnGRe
— ANI (@ANI) Nov 1, 2022
लड़की का खतरनाक स्टंट
अब यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो (Viral Video) देखकर लोग काफी हैरान हैं और गुस्सा भी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने भी युवती और कार दोनों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के आस-पास का है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं।
