कोलकाता के स्ट्रीट वेंडर ने परोसे मॉन्स्टर एनर्जी स्क्रैम्बल्ड अंडे, सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

Funny Food Combination: वायरल हो रहे इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो पाएंगे कि, शख्‍स पहले गर्म पैन में अंडे फोड़ता है और फिर उसमें चमकीले हरे रंग का कैफीनयुक्त पेय डालकर उसे एक साथ मिला देता है। खाने के शौकीन लोगों ने वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

Funny Food Combination: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को अजब-गजब रेसिपी बनाते हुए देखा होगा। स्ट्रीट फूड फ्यूज़न की इस सीरीज में आज हम आपको कोलकाता के एक स्‍ट्रीट वेंडर की कला के बारे में बताएंगे जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दुकानदार ने अपन कुकिंग को एकदम हैरान कर देने वाले लेवल पर पहुंचा दिया है। इस स्ट्रीट फूड विक्रेता को मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक के साथ तले हुए अंडे बनाते हुए दिखाया गया है जिसे देखकर यूजर्स भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वीडियो को बहुत जल्दी लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल गए।

दुकानदार ने बनाया अनोखे अंडे की रेसिपी।

वायरल हो रहे इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो पाएंगे कि, शख्‍स पहले गर्म पैन में अंडे फोड़ता है और फिर उसमें चमकीले हरे रंग का कैफीनयुक्त पेय डालकर उसे एक साथ मिला देता है। खाने के शौकीन लोगों ने वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में हैरानी, हास्य और वास्तविक चिंता भरे रिएक्‍शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'स्वाद संयोजन की कल्पना करने की कोशिश करने से मुझे माइग्रेन हो गया।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'खांसी ने ही मेरे लिए सौदा पक्का कर दिया।' तीसरे एक यूजर ने कहा कि, 'आखिर इस कॉम्बिनेशन की क्या जरूरत पड़ गई थी ?'

End of Feed