जिम छोड़ सड़क पर पहुंचा युवक, ऊंची स्ट्रीटलाइट पर लटककर लगाए पुल-अप्स, Video हुआ वायरल

एक युवक का स्ट्रीटलाइट पर चढ़कर पुल-अप्स करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खतरनाक स्टंट को देखकर लोग चिंता जता रहे हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। इन दिनों कोलकाता का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक जिम की बजाय सड़क पर लगी ऊंची स्ट्रीटलाइट पर पुल-अप्स लगाता हुआ नजर आ रहा है। उसकी यह हरकत देखकर लोग हैरान हैं और इस खतरनाक स्टंट को पागलपन करार दे रहे हैं।

Man Did Streetlight Pull Ups Viral Video

युवक ने स्ट्रीटलाइट पर लटककर लगाए पुल-अप्स (X/@gharkekalesh)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जान जोखिम में डालकर किया वर्कआउट

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के स्ट्रीटलाइट के ऊपरी हिस्से पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह उसी पर लटककर आराम से पुल-अप्स करने लगता है, जैसे किसी जिम में वह बारबेल पर एक्सरसाइज कर रहा हो।

End of Feed