Knowledge Facts: किस चीज को देखते ही उछल पड़ती है बिल्ली, नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी!

Knowledge Facts: सोशल मीडिया पर आप अक्सर वायरल वीडियो में देखते होंगे कि बिल्लियां किसी एक चीज को देखकर उछल पड़ती हैं। अब सवाल है कि वह चीज क्या है? इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

Knowledge Facts: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें बिल्ली के पास अचानक खीरा (cats afraid of cucumber) रखा जाता है और वह डरकर जोर से उछल जाती है। यह नजारा लोगों को काफी मजेदार लगता है, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह होती है। यह सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि बिल्लियों की प्राकृतिक प्रतिक्रिया से जुड़ा मामला है। दरअसल, बिल्लियां बहुत सतर्क जानवर होती हैं। उन्हें अपने आसपास की हर छोटी-बड़ी चीज का अंदाजा होता है। जब वे आराम कर रही होती हैं या खाना खा रही होती हैं, तब उनका ध्यान थोड़ा कम हो जाता है।

Knowledge Facts (1)

अचानक खीरा दिखते ही क्यों भाग जाती है बिल्ली (Photo: iStock)

बिल्लियों के दिमाग में खतरे को पहचानने की क्षमता बहुत तेज

ऐसे में अगर अचानक उनके पीछे कोई चीज रख दी जाए, तो वे चौंक जाती हैं। खीरे का आकार और रंग कुछ हद तक सांप जैसा लगता है, इसलिए बिल्लियों को यह खतरा महसूस हो सकता है। बिल्लियों के दिमाग में खतरे को पहचानने की क्षमता बहुत तेज होती है। जैसे ही उन्हें कोई अजीब या अनजान चीज दिखती है, वे तुरंत बचाव की मुद्रा में आ जाती हैं। यही कारण है कि वे अचानक उछलकर दूर भागती हैं। यह उनका प्राकृतिक तरीका है खुद को सुरक्षित रखने का। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर बिल्ली खीरे से डरती ही हो।

फोटो: iStock

जानबूझकर बिल्ली को डराना सही नहीं

अगर बिल्ली को पहले से खीरा दिखाया जाए या वह उसे पहचान ले, तो वह सामान्य तरीके से व्यवहार करती है। असल डर तब पैदा होता है, जब खीरा अचानक और बिना किसी चेतावनी के उसके पास आ जाता है। यह बात समझना भी जरूरी है कि इस तरह के मजाक से बिल्लियों को तनाव हो सकता है। बार-बार डराने से उनका भरोसा कम हो सकता है और वे असहज महसूस कर सकती हैं। इसलिए जानबूझकर उन्हें डराना सही नहीं माना जाता। कुल मिलाकर अगर कहें तो खीरे से डरने वाली बिल्लियों के ये वीडियो भले ही मजेदार लगें, लेकिन इसके पीछे उनकी सुरक्षा से जुड़ी स्वाभाविक प्रतिक्रिया काम करती है।

End Article
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर...

End of Feed