Kerala Vegetarian Crocodile Babiya Dies: केरल स्थित श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर के बहुचर्चित 'शाकाहारी मगरमच्छ' का निधन हो गया है। 'बबिया' नाम से मशहूर इस मगरमच्छ ने बीती रात अपने प्राणों को त्याग दिया। यह मगरमच्छ मंदिर की झील में बीते 70 सालों से रह रहा था। मगरमच्छ के बारे में सबसे खास बात यह थी कि वह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था। दावा किया जाता है कि वह सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाकर अपना पेट भरता था।
बबिया मगरमच्छ की मौत
दो दिन पहले 'बबिया' लापता हो गया था। अब बबिया के मरने की पुष्टि कर दी गई है। मंदिर के अधिकारियों ने रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मगरमच्छ को झील में मृत पाया। वह झील में मृत अवस्था में तैर रहा था। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस और पशुपालन विभाग को सूचना दी और फिर मृत 'बबिया' को झील से बाहर निकाल गया। इसके बाद बबिया को शीशे के एक बॉक्स में रखा गया। सोमवार को कई नेताओं ने बबिया के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
Devotees turn up to pay their last respects to Babiya.For over seven decades at Ananthapura Lake Temple, Babiya w… t.co/3G9o485CHp
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
केंद्रीय मंत्री ने बताया 'भगवान का मगरमच्छ'
मंदिर प्रशासन का दावा है कि मगरमच्छ पूरी तरह से शाकाहारी था और वह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी मगरमच्छ था। वह मंदिर में बने 'प्रसादम' पर ही निर्भर था। स्थानीय लोग भी बताते हैं कि बबिया सिर्फ मंदिर में पूजा के दौरान चढ़ाया गया प्रसाद ही खाता था। यह प्रसाद पूर्ण शाकाहारी होता था। जिसमें पके हुए चावल और गुड़ होता था। यह मगरमच्छ आसानी से भक्तों को दिख जाता था। भक्त भी निडर होकर उसे अपने हाथों से प्रसाद खिलाया करते थे। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बबिया के निधन को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले 70 वर्षों से मंदिर में रहने वाले 'भगवान के मगरमच्छ' को सद्गति प्राप्त हो।
