मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजर गई बेकाबू गाड़ी, Video देख कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू कार दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त पास में गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला समेत चार लोग बाल-बाल बच गए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर सड़क हादसों के वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों की रूह तक कांप जाती है। ऐसा ही एक और वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे के इस वीडियो (Video) को न्यूज एजेंसी PTI ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

Kerla Car Accident video

दुकान में घुसी बेकाबू कार (X/@PTI)

केरल का बताया जा रहा है यह Video

PTI के मुताबिक, यह वायरल वीडियो केरल के तिरुवनंतपुरम जिले का है। जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त दुकान के पास कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। जिनमें एक महिला भी शामिल थी, वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की गोद में एक छोटा बच्चा था। इधर, कार इतनी तेजी से उनकी तरफ आई कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग बाल-बाल बच गए।

End of Feed