केरल के शख्स ने घर पर ही बना दी करोड़ों की 'लेम्बोर्गिनी', होश उड़ा देगा वायरल VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2025, 10:43 AM IST

Viral Video Today: कार के डिजाइन से लेकर इंजन तक का सारा काम शख्स ने अपने घर पर ही किया। हालांकि कार पूरी तरह तैयार नहीं है और ये करीब 80 फीसदी तैयार हो पाई है।

Viral Video Today: केरल के एक मैकेनिक ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। मैकेनिक ने करोड़ों रुपये की देसी लेम्बोर्गिनी अपने घर पर ही बना दी। उसने कार के डिजाइन से लेकर इंजन तक का सारा काम अपने घर पर ही किया। हालांकि कार पूरी तरह तैयार नहीं है और ये करीब 80 फीसदी तैयार हो पाई है। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो से पता चलता है कार बिबिन (_the_red_raptor_) ने बनाई है। उनकी बनाई देसी कार का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में शेयर हुआ इसने हर तरफ सनसनी मचा दी।

घर पर बना दी लेम्बोर्गिनी

देसी जुगाड़ से बनाई लग्जरी कार को देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि कोई सचमुच इतनी लग्जरी कार अपने घर पर भी बना सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिबिन ने करीब तीन साल पहले अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरूर किया। उन्होंने देसी लेम्बोर्गिनी बनाने के लिए स्क्रैप का इस्तेमाल किया।

End of Feed