VIDEO: मुर्गियों के बाड़े में घुसे अजगर ने निगल लिया बैक टू बैक 4 मुर्गी, रेस्क्यू के दौरान सबको उगल दिया बाहर

मुर्गियों के बाड़े में घुसे अजगर ने 4 मुर्गियों को मार दिया और एक को निगल गया। रेस्क्यू के दौरान उसने निगली मुर्गी बाहर निकाल दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजगर जैसे खतरनाक सांप को देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद शरीर में सिहरन सी दौड़ जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अजगर मुर्गियों को बाहर उगल रहा है।

python rescue swallowed chicken Viral Video

मुर्गी निगलकर बाड़े में बैठा था अजगर (X/@zingabad)

मुर्गियों के बाड़े में घुसा अजगर

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @zingabad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह घटना केरल के कोझिकोड के थोट्टुमुक्कम इलाके की है। जहां एक अजगर मुर्गियों के बाड़े में जा घुसा। अजगर ने वहां मौजूद मुर्गियों पर हमला किया और 4 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। वह उन सभी चारों मुर्गियों को निगल गया। जब परिवार की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर को इसकी जानकारी दी।

End of Feed