अजब: 10वीं में सारे सब्जेक्ट में फेल हो गया बेटा, डांट लगाने की बजाय माता-पिता ने मनाई खुशी और काटा केक

Karnataka Student Fail: बसवेश्वरा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र अभिषेक अपने हाईस्कूल के एक्जाम में सभी सब्जेक्ट में फेल हो गया। उसके हाईस्कूल में 625 में से 200 नंबर आए और एक भी विषय में वह पास नहीं हो सका। इतने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए माता-पिता ने उसे डांटने के बजाय खुश करने का फैसला किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक से आई दिल छूने वाली एक खबर
  • 10वीं में सभी विषय में फेल हो गया था बेटा
  • डांट की बजाय माता-पिता ने मनाई खुशी

Karnataka Student Fail: आपने देखा होगा कि बोर्ड की परीक्षा में फर्स्ट आने के बाद किसी भी छात्र के माता-पिता जमकर खुश होते हैं और सेलिब्रेशन करते हैं। कई छात्रों के माता-पिता बड़ी पार्टी का आयोजन करते हैं। दूसरी तरह अगर आपको हम बताएं कि फेल होने पर एक छात्र के माता-पिता ने जमकर खुशी मनाई और केक काटा तो शायद ही आपको यकीन होगा। कर्नाटक के बागलकोट से ऐसा ही एक मजेदार मामला सामने आया है।

End of Feed