JCB Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, नजारों को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन पर बैठकर आराम से फोन देख रहा होता है। अचानक JCB उसको हवा में ले उड़ता है। इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद एक पल के लिए लोग दंग रह गए।
शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)
यूआज कल लोग फेमस होने, लाइक्स और व्यूज के लिए ऐसे-ऐसे कारनामे करते रहते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपको हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कंस्ट्रक्शन साइट पर एक शख्स आराम से बैठकर फोन देख रहा होता है। तभी तेज रफ्तार में JCB आकर उसे हवा में ले उड़ता है। हालांकि, एक पल के लिए शख्स जरूर घबराता है लेकिन फिर आराम से फोन देखने लगता है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे प्लान करके ऐसा किया गया है।
ये तो हद है...
अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shabanmalik5288' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि पॉपुलर होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा करने से घटना भी घट सकती थी।
