वायरल न्यूज़

Video: दर्शक के मोबाइल से सेल्फी खींची और चलते बने रोहित शर्मा, शख्स चिल्लाता रहा फोन-फोन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 7, 2023, 01:07 PM IST

Rohit Sharma Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सेल्फी खींचने के बाद दर्शक का फोन लौटाना ही भूल गए। आप देख सकते हैं कि सेल्फी खींचते ही वह दर्शक का फोन लेकर आगे बढ़ गए। यह देखकर दर्शक के होश ही उड़ गए।

Image

रोहित शर्मा फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेल्फी लेने के बाद दर्शक का फोन लौटाना भूले रोहित शर्मा
  • मुंबई इंडियंस के पेज से शेयर किया गया मजेदार वीडियो
  • कैप्शन में लिखा- अरे रोहित भाई फोन तो देते जाओ

Rohit Sharma Video: भारत में इन दिनों IPL 2023 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। IPL में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार का IPL कई तरह से सुर्खियां बटोर रहा है। कभी बीच मैदान में प्लेयर्स की लड़ाई तो कभी दर्शकों के बीच अपनी टीम को जिताने की जद्दोजहद। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी ज्यादा फनी है। यह वीडियो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ा है।

रोहित शर्मा का मजेदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तभी कुछ दर्शकों ने उनसे फोटो खिंचवाने की डिमांड कर डाली। रोहित शर्मा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और दर्शको में से एक शख्स का फोन लेकर सेल्फी खींचने लगे। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन रोहित शर्मा सेल्फी खींचने के बाद दर्शक का फोन लौटाना ही भूल गए। सेल्फी खींचते ही वह दर्शका का फोन लेकर आगे बढ़ गए। देखें वीडियो-

दर्शक को जैसे ही यह अहसास हुआ कि रोहित शर्मा उसका फोन लेकर आगे बढ़ गए हैं, उसके होश उड़ गए। वह जोर-जोर से फोन-फोन चिल्लाने लगा। उस दर्शक को लगा होगा कि शायद रोहित शर्मा अब उसका फोन वापस नहीं करेंगे। हालांकि, थोड़ा सा आगे बढ़ते ही रोहित शर्मा को अहसास हो गया कि उनके हाथ में किसी दर्शका का फोन है। इसके बाद वह हल्की मुस्कान के साथ वापस आए और दर्शक को उसका फोन वापस किया। अपना फोन वापस पाकर दर्शक के जान में जान आई। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article