Interesting Facts: सीमेंट सिटी कहलाता है भारत का यह शहर, नाम आप सोच भी नहीं सकते

क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को सीमेंट सिटी कहा जाता है। अगर नहीं, तो आज जान लीजिए। यह शहर अपने सीमेंट उत्पादन के लिए पूरी दुनिया में फेमस है।

भारत में ऐसे कई शहर हैं, जिनके उपनाम उस शहर में होने वाले उत्पादन पर होता है। जैसे - संतरों का शहर नागपुर, साइकिल सिटी लुधियाना, डायमंड सिटी सूरत, लेदर सिटी कानपुर, स्टील सिटी जमशेदपुर इत्यादि। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे भारत का सीमेंट किंग कहा जाता है। जी हां, यह शहर अपने यहां होने वाले सीमेंट उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां सीमेंट की बहुत बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। जहां से सीमेंट देश-विदेश हर जगह सप्लाई होता है।

सीमेंट फैक्ट्री में हो रहा उत्पादन

सीमेंट फैक्ट्री में हो रहा उत्पादन (iStock)

कौन सा है वह शहर?

हम भारत के जिस शहर की बात कर रहे हैं, वह मध्य प्रदेश का सतना जिला है। यहां पूरे देश का करीब 8-9 फिसदी सीमेंट उत्पादन होता है। सतना में हाई क्वालिटी चूना पत्थर और डोलोमाइट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए यहां पर देश के लगभग 10 बड़े-बड़े सीमेंट प्लांट ऑपरेट होते हैं। Jaypee Cement, Birla Cement, Prism Cement जैसी कई कंपनियां सतना में मौजूद हैं। जहां बड़े स्तर पर सीमेंट का उत्पादन होता है।

End of Feed