वायरल न्यूज़

अमेरिका मारेगा बाजी या ईरान देगा पटखनी! दोनों देशों के राष्ट्रीय पशुओं में हो जाए लड़ाई तो किसकी होगी जीत

Interesting Facts: कल्पना कीजिए कि अगर ईरान और अमेरिका के राष्ट्रीय पशुओं की आपस में भिड़ंत हो जाए, तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। क्या आपको पता है कि दोनों देशों के राष्ट्रीय पशुओं की लड़ाई में किसकी जीत होगी। यकीनन इसका रिजल्ट बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Image

अमेरिका और ईरान (iStock)

Iran vs America: दुनिया के अलग-अलग देशों ने कुछ खास जानवरों को अपना राष्ट्रीय पशु माना है। ये जानवर उस देश की पहचान का प्रतीक माने जाते हैं। जिस तरह भारत का राष्ट्रीय पशु चीता है, वैसे ही ईरान का राष्ट्रीय पशु भी एशियाई चीता ही है। दूसरी तरफ अमेरिका का राष्ट्रीय पशु अमेरिकन बाइसन को माना जाता है। कल्पना कीजिए कि अगर ईरान और अमेरिका के राष्ट्रीय पशुओं की आपस में भिड़ंत हो जाए, तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। क्या आपको पता है कि दोनों देशों के राष्ट्रीय पशुओं की लड़ाई में किसकी जीत होगी। यकीनन इसका रिजल्ट बेहद दिलचस्प होने वाला है।

एशियाई चीता vs अमेरिकन बाइसन

एशियाई चीता की बात करें तो यह अपनी जबरदस्त रफ्तार के लिए जाना जाता है। चीता धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले जानवरों में शुमार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीता 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। चीता का शरीर हल्का, पतला और बहुत ही ज्यादा फुर्तीला होता है। यह शिकार का तेजी से पीछा कर उसे धर दबोचता है। आमतौर पर चीता जंगल में हिरण, गजेल और अन्य मध्यम आकार के जानवरों को अपना शिकार बनाता है। इसकी ताकत का सबसे बड़ा हथियार इसकी गति और घात लगाकर हमला करने की क्षमता होती है।

जब दोनों की लड़ाई होगी तो हैरान करने वाला रिजल्ट होगा

दूसरी तरफ अमेरिकन बाइसन बहुत विशाल और शक्तिशाली जानवर होता है। बाइसन उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े स्थलीय जीवों में माना जाता है। एक वयस्क बाइसन 700 से 1000 किलोग्राम तक वजनी होता है। यह चीते की तुलना में कई गुना ज्यादा है। बाइसन के कंधे मजबूत, खाल मोटी और सींग बड़े-बड़े नुकीले होते हैं, जो इसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी बनाते हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर यह 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ भी सकता है। अगर चीता और बाइसन के बीच सीधे संघर्ष की कल्पना की जाए, तो चीता के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होगी। भले ही चीता तेज दौड़ सकता हो लेकिन उसका शरीर बाइसन जैसे भारी और ताकतवर जानवर से लड़ने के लिए नहीं बना है। आमतौर पर वह इतने भारी जानवरों से दूरी बनाए रखना ही पसंद करता है। अगर बाइसन पूरी ताकत से हमला कर दे, तो चीता के लिए बचना मुश्किल हो सकता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article