Instagram Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो काफी भावुक करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे। क्योंकि, एक पिता ने जिस तरह अपनी बच्ची के पैरे के निशान का टैटू बनवाया, उसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @ektatattooart)
ये भी पढ़ें- ज्वेलरी की दुकान में पहुंचा बंदर, फिर जो हुआ उसे देखकर किसी को नहीं हो रहा था यकीन, देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर आप सब हर दिन कई तरह के वीडियो देखते होंगे। लेकिन, इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते होंगे, जो हमेशा के लिए जहन में रह जाते हैं। इतना ही नहीं उन वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिता अपनी बच्ची के पैर के निशान को हाथ पर छपवाता है और फिर उसपर टैटू बनवाता है। जिस तरह का नजारा था उसने लोगों के दिल को छू लिया। देखें वीडियो...
दिल को छू लेने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 281 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, पांच मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो को 'ektatattooart' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं करीब 10 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो की तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
