कीड़ों के हमले से बेकाबू हुआ हाथी, सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, देखें यह Video

शहर की व्यस्त सड़कों पर एक बेकाबू हाथी उत्पात मचाते देखा गया, जिससे आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू हाथी सड़क पर जमकर उत्पात मचा रहा है। वह सड़क पर इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @dpkBopanna नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने इस घटना के बारे में भी बताया है। जहां उसने यह बताया कि यह घटना कर्नाटक के गुंडलुपेट शहर की है। जहां एक हाथी शहर की सड़क पर अचानक बेकाबू हो गया। वीडियो को देख लोगों की सांसे थम गई।

elephant runs uncontrollable on road in Gundlupet Karnataka

शहर में सड़क पर दौड़ता हुआ बेकाबू हाथी (X/@dpkBopanna)

बाघ को खोजने के लिए जंगल से लाया गया था हाथी

वीडियो के कैप्शन में आगे बताया गया कि इस प्रशिक्षित हाथी को बाघ की तलाश में जंगल से लाया गया था। अचानक हाथी सड़क पर बेकाबू हो गया और वह शहर में इधर-उधर दौड़ने लगा। वन विभाग की टाइगर कॉम्बिंग टीम का हिस्सा यह हाथी बस स्टैंड और स्थानीय पुलिस स्टेशन के पास से गुजरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई। बाद में महावतों और वनकर्मियों ने स्थिति संभाल ली।

End of Feed