Viral Video: इंदौर में बारिश बनी मुसीबत! घुटनों तक पानी में निकली दूल्हे की बारात

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जिसने इंदौर नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे की बारात घुटने भर पानी में निकल रही है।

मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी बारात के साथ घुटनों तक भरे पानी में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह नजारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और शहर की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा है।

groom wedding procession waterlogging in indore viral video

घुटने भर पानी में निकली दूल्हे की बारात (Times Now Navbharat)

दूल्हे की बारात ने बयां कर दी सिस्टम की सच्चाई

इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। हर साल यह सफाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाता है लेकिन इस बार मानसून की पहली ही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की असली तस्वीर सामने ला दी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) इंदौर के रोबोट चौराहे के पास स्थित न्याय नगर इलाके का है। यहां बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह पानी से भर गईं। ऐसे में एक दूल्हे को अपनी बारात घुटनों तक पानी में निकालनी पड़ी। बाराती भी पानी के बीच चलते हुए नजर आए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पानी से लबालब सड़क पर निकली बारात

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किसी तालाब जैसी दिखाई दे रही है। दूल्हा और बाराती हंसते-मुस्कुराते आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन यह नजारा शहर की जल निकासी व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े करता है। नगर निगम ने बारिश से पहले दावा किया था कि इस बार ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाया गया है और जलभराव की समस्या नहीं होगी लेकिन पहली ही बारिश में कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कई लोग कह रहे हैं कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हालात नहीं बदले। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में उनकी पोल खुल जाती है। लोगों का मानना है कि सिर्फ दावे करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना होगा।

End Article
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करत...

End of Feed