सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ अचानक सड़क पर बाइक सवार डिलीवरी बॉय पर हमला कर देता है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और सहम भी गए।
बाइक सवार डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने किया हमला (Image Credit- X/@dhangarranglal2, AI Generated Image)
सड़क पर मौत बनकर आया तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, यह घटना इंदौर के बिचोली मर्दाना इलाके की है। मंगलवार रात करीब 9 बजे भारी बारिश के बीच एक डिलीवरी बॉय पार्सल पहुंचाने के लिए इलाके में पहुंचा था। सड़क लगभग सुनसान थी और मौसम खराब था। तभी अचानक एक तेंदुआ बहुत तेजी से दौड़ते हुए सामने आ गया और उसने युवक पर झपट्टा मार दिया।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
डिलीवरी बॉय की सूझबूझ ने बचाई जान
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुए को सामने देखकर युवक घबरा जाता है। हांलाकि तेंदुआ तब तक उस युवक पर झपट चुका था। युवक अपनी बाइक तुरंत रोक देता है और बिना देर किए अपनी बाइक वहीं छोड़कर वहां से बहुत ही फुर्ती में भागकर अपनी जान बचा लेता है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसकी बाइक सड़क पर ही गिर गई, जबकि तेंदुआ कुछ देर तक उसी इलाके में घूमता नजर आया।वायरल वीडियो (Viral Video) देख कांप जाएंगे आप
यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @dhangarranglal2 नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बिचोली मर्दाना इलाका रालामंडल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और देवगुराड़िया जंगल के पास स्थित है। ऐसे में कई बार जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। वन विभाग ने आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और अगर कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
