Viral Video: सिंगापुर की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, लोगों ने दिया गजब का रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला साड़ी पहनकर सिंगापुर की सड़कों पर टहलती हुई दिख रही है। इस दौरान लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

KEY HIGHLIGHTS

Singapore Street Saree Walk: भारतीय को यूं ही विविधताओं का देश नहीं कहा जाता। जितनी यहां की बात ही निराली है, उतने ही यहां के लोग भी। भारत के रहन-सहन और पहनावा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के लोग अगर विदेशों में चले जाते हैं तो वहां भी इनकी खूब तारीफ होती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो सिंगापुर का बताया जा रहा है।

Singapore Street Saree Walk

सिंगापुर की सड़कों पर साड़ी पहनकर नजर आई भारतीय महिला (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला सिंगापुर की सड़कों पर अपने पार्टनर के साथ टहलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह सड़क किनारे से होते हुए मेट्रो में पहुंचती है, जहां पूरे रास्ते भर सिंगापुर के लोग महिला को साड़ी में देखकर हैरान रह गए। वीडियो में आप लोगों को रिएक्शन भी देख सकते हैं। वीडियो में महिला फोटोशूट भी कराती दिखाई देगी, इस बीच सिंगापुर की एक महिला ने साड़ी में देख उसकी पिक्चर भी क्लिक की।

End of Feed