इस महिला ने महज 3 सेकंड में 3 देशों का कर लिया सफर, यकीन न आए ये Viral Video देख लीजिए

एक वायरल वीडियो में भारतीय महिला समरंगी साधु झिलिक तीन सेकंड में जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम की सीमाओं के बीच छलांग लगाते हुए नजर आईं। यह स्थान आचेन के पास है, जहां तीन देशों की सीमाएं मिलती हैं, साथ ही यहां कोई सैन्य उपस्थिति या सीमा नियंत्रण नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन सेकंड में तीन देशों की यात्रा
  • कोई सैन्य उपस्थिति या सीमा नियंत्रण नहीं
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Three Countries in Just 3 Seconds: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला को मात्र तीन सेकंड में तीन विभिन्न देशों की यात्रा करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर समरंगी साधु झिलिक नाम की यूजर 'jhilik.sadhu' ने साझा किया है, जिसने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को हैरान और रोमांचित कर दिया है। इस अनोखे अनुभव को देखने के लिए लोग बेताब हैं, जब महिला तीन देशों की सीमाओं के बीच छलांग लगाती है।

woman jumps across 3 countries in just 3 seconds

तीन सेकंड में तीन देशों की यात्रा (Instagram)

End of Feed