वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में चूहों का आतंक, कुतर डाले यात्रियों के महंगे-महंगे सूटकेस, रेलवे का जवाब भी देख लीजिए

Indain Railway News: एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सूटकेस कुतरने का वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं कि चूहों ने एक यात्री के लाल और नीले कलर के महंगे सूटकेस बुरी तरीके से कुतरे हैं।

Image

चूहों ने कुतर दिए बैग (ट्विटर)

Indain Railway News: भारतीय ट्रेनों में फर्स्ट एसी कोच को सबसे सुरक्षित और लग्जरी माना जाता है। इसका किराया भी बाकी बोगी की तुलना में कई गुना ज्यादा होता है। हालांकि, इतना पैसा देने के बाद भी यात्रियों को बड़ी असुविधा झेलनी पड़ी। जब एसी फर्स्ट कोच के यात्रियों के महंगे-महंगे सूटकेस चूहों ने काट दिया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 19 मई को जनेश्वरी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के सूटकेस चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिए।

एसी 1 कोच के यात्रियों का सूटकेस चूहों ने कुतरा

एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सूटकेस कुतरने का वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि जनेश्वर एक्सप्रेस कोलकाता और मुंबई को जोड़ने वाली ट्रेन है। आप देख सकते हैं कि चूहों ने एक यात्री के लाल और नीले कलर के महंगे सूटकेस बुरी तरीके से कुतरे हैं। यह घटना 19 मई की है, जब ट्रेन नंबर 12102 अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके बाद चूहों ने यात्रियों के महंगे सूटकेस काट डाले। यात्री ने क्षतिग्रस्त सूटकेस के तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'शिकायत दर्ज करवाने के लिए टीसी के पास आधे घंटे तक कोशिश करता रहा।' देखें वीडियो-

यात्री के इस ट्वीट पर भारतीय रेलवे के आधिकारिक हैंडल रेलवे सेवा से रिप्लाई भी आया। रेलवे सेवा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, 'हम यह सुनकर चिंतित हैं और यथाशीघ्र मदद करेंगे। हमें आपके मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। आप अपनी समस्या सीधे railmadad.indianrailways.gov.in या त्वरित समाधान के लिए 139 डायल कर सकते हैं।'

यह पोस्ट तब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जब एक्स हैंडल @mumbaimatterz ने दोबारा इस पोस्ट को शेयर किया। इसके बाद रेलवे की जमकर आलोचना होने लगी। लोग एक्स पर कमेंट कर रहे हैं कि इस तरह के नुकसान के लिए रेलवे को मुआवजा देना चाहिए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article