Husband Wife Prank Video: मजाक तो आप सभी करते होंगे, कई बार अपने पार्टनर के साथ मजाक करने में भी एक अलग ही सुकून मिलता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपके पेट में हंस-हंसकर दर्द होने लगेगा। दरअसल, इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी को परेशान करने के लिए एक छोटा सा प्रैंक करता है, जो काफी मजेदार है।
पत्नी के साथ पति ने किया फनी प्रैंक (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स पहले अपने लैपटॉप पर एक लड़की का वीडियो लगाता है और फिर अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करता है। इस दौरान शख्स के मोबाइल का पीछे वाला कैमरा ऑन रहता है। ऐसे में फोन उठाते ही पत्नी को लैपटॉप वाली लड़की दिखती है, जिससे वह शॉक्ड हो जाती है और पूछती है कि मेरे पति कहां हैं और तुम कौन हो। तभी शख्स मोबाइल के आगे वाला कैमरा कर देता है और वह हंसने लगता है। इस पर उसकी पत्नी कहती है - आओ घर, बताती हूं। इस पर शख्स और उसके दोस्त खूब मजे लेते हैं।
पत्नी के साथ पति ने किया फनी प्रैंक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पार्टनर के साथ प्रैंक करने में एक अलग ही मजा मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब घर जाने पर पता चलेगा, पत्नी के साथ प्रैंक करने का नतीजा क्या होता है! बता दें, इस वीडियो को 'manishavikram05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक आ मिल चुके हैं।
