Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया के जमाने में आज हर कोई खुद को मशहूर बनाने की कोशिश की जुटा है। मगर इस कोशिश में कभी-कभी ऐसा कुछ होता है कि बेचारे वही हंसी के पात्र बन जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक पत्नी से जुड़ा है जो घर में जबरन पति के साथ रील बनाने की कोशिश करती है। इसमें देखेंगे कि पति ऑफिस का काम निपटाता रहा है। मगर पत्नी उसका पीछा नहीं छोड़ती और रील बनाने के लिए खूब परेशान करती है। मगर जब आखिर तक बात नहीं बनी तक पति ने पत्नी को ऐसा सबक सिखाया कि जिदंगी में दोबारा रील बनाने की कोशिश नहीं करेगी।
रील शूट करना पड़ा महंगा
वायरल हो रहे पच्चीस सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बैकग्राउंड में हिन्दी फिल्म कच्चे धागे का गाना बज रहा है। गाने के बोल हैं 'जुल्फे मेरी उलझादे तू...' फ्रेम में आगे देखेंगे कि इसके साथ ही पत्नी काम कर रहे पति को खूब परेशान करती है। वो हाथ पकड़कर कुर्सी से उठाने की कोशिश करती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया पेट पकड़कर हसेंगे। इसमें देखेंगे कि गुस्साए पति ने तुरंत पत्नी को सबक सिखाने का मन बना लिया। उसने सचमुच पत्नी की झुलफें उलझा दीं और आंखों में लगा काजल खराब कर दिया। फ्रेम के आखिर में हिस्से में अब जो कुछ नजर आता है खूब मजेदार भी लगता है।
देखिए वीडियो
मालूम हो कि पति-पत्नी से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज भी बटोर चुका है। इसे एक्स पर Saurabh Misra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो को कैप्शन दिया गया, 'पति के काम करते वक्त और रील बनाओ।'
