प्रेमी को चुपके से मैसेज करने लगी पत्नी, पति ने देखा तो फौरन तोड़ दिया मंगलसूत्र, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2025, 02:55 PM IST

Husband Wife Video: वायरल वीडियो के बारे में कहा गया है कि पति ने पत्नी को प्रेमी को मैसेज करते हुए देख लिया। इससे पति को इतना गुस्सा आया कि उसने तुरंत मंगलसूत्र फेक दिया।

Husband Wife Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति अपनी पत्नी का मंगलसूत्र तोड़ते हुए नजर आया है। ऐसा तब हुआ जब पति को अपनी पत्नी के फोन में किसी और शख्स के साथ चैट्स मिले। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने प्रेमी को चुपके से मैसेज कर रही थी, जिसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस घटना का वीडियो X पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

husband Wife viral Video

पत्नी के खराब चरित्र का पता चलते ही गुस्से से लाल पड़ गया पति। (Photo/Twitter)

पति ने छीनकर तोड़ दिया मंगलसूत्र

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी से गुस्से में सवाल करता है और फिर उसका मंगलसूत्र तोड़ देता है। आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं करता। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ चैट देखकर मंगलसूत्र तोड़ दिया।' इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ यूजर्स ने पति के गुस्से को सही ठहराया, तो कुछ ने इसे गलत बताया।

End of Feed