वायरल न्यूज़

OMG: बाथरूम के नीचे 100 साल से दबा था ये अनोखा राज, सच जानकर आंखों पर नहीं हो रहा था यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 10, 2023, 12:16 PM IST

AJab Gajab News in Hindi: ब्रिटेन में एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। महिला को बाथरूम के अंदर से कैडबरी चॉकलेट का रैपर मिला है।

Image

100 साल से दबा था ये राज

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन से अनोखा मामला आया सामने
  • बाथरूम में फ्लोरबोर्ड के नीचे चॉकलेट का रैपर मिला
  • रैपर 100 साल पुराना

Ajab Gajab News: इस दुनिया में अक्सर ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है ब्रिटेन से, जहां एक महिला को बाथरूम से ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर वो दंग रह गई। महिला को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। यकीन मानिए, इस चौंकाने वाली सच्चाई पर एक पल के लिए आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, प्लायमाउथ की रहने वाली 51 साल की महिला एमा यंग के साथ अजीबोगरीब घटना घटी है। एमा के घर में जो बाथरूम है, उसमें लकड़ी की फर्श है। आमतौर पर इसे फ्लोरबोर्ड्स कहते हैं। बताया जाता है कि इस घर को साल 1932 में बना गया था। एमा एक दिन बाथरूम की सफाई कर रही थी, तो उसने फ्लोरबोर्ड को भी उठाया। फ्लोरबोर्ड के नीचे एमा को कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट का एक रैपर मिला। एमा ने रैपर को कचरा समझ कर उठा लिया और वो उसे फेंकने वाली थी। लेकिन, अचानक उनकी नजर डिजाइन पर पड़ी, जो काफी पुरानी लग रही थी। इसके बाद एमा ने रैपर नाम पढ़ा। जिस पर लिखा था कि ये चॉकलेट बॉर्निवेले इंग्लैंड के गार्डन विलेज में बनी है। रैपर के एक साइड को चूहों ने कुतर दिया था। जबकि, दूसरा साइड सही था। हालांकि, रैपर के अंदर चॉकलेट नहीं थी।

पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

एमा का कहना है कि जब घर का निर्माण हो रहा होगा तब किसी ने मजदूर ने चॉकलेट खाकर रैपर को यहां फेंक दिया होगा। अब इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने भी इस खबर पर खुशी जताई है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में इस खबर की चर्चा हो रही है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article