VIDEO: इस घड़ी को एक आदमी चलाता है, हर मिनट सुइयां बनाता और मिटाता है

सोशल मीडिया पर एक जादुई घड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि घड़ी के अंदर मौजूद एक व्यक्ति घड़ी की सुई को हर मिनट बनाता और मिटाता रहता है।

अब तक हमने घड़ियों को बैटरी से चलते हुए देखा है। पर क्या आपने कभी ऐसी घड़ी देखी है जिसे कोई आदमी चलाता हो? हर एक मिनट की सुई को वह खुद घुमाता है और ऐसा वह पूरे दिन करते रहता है। शायद ही ऐसी विचित्र घड़ी आपने देखी होगी। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक घड़ी का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशाल घड़ी के अंदर एक शख्स मौजूद है और वह हर एक मिनट घड़ी की सुइयों को मिटा और बना रहा है।

Human Watch

घड़ी की सुई को बनाता और मिटाता व्यक्ति (instagram/@skali85)

कहां पर है ऐसी घड़ी

वायरल हो रहे इस वीडियो को एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वह ये बता रहा है कि ये घड़ी एम्स्टर्डम के शिफोल एयरपोर्ट में लगी हुई है। फिर वह शख्स अपने मोबाइल के कैमरे को घुमाकर उस घड़ी को दिखाता है, जिसमें घड़ी के अंदर मौजूद एक शख्स उस घड़ी की सुई को हर मिनट बनाता और मिटाता दिख रहा है। ये घड़ी मशीनरी घड़ियों से काफी अलग है। जहां घड़ी की सुइयां हर मिनट टिक-टिक करती हैं, वहीं इसे एक आदमी बार-बार मिटाता और बना देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घड़ी के अंदर मौजूद शख्स जैसे ही अगला मिनट होता है, वैसे ही वह पेंट रोलर से घड़ी की सुई को मिटाता है और अगले मिनट के सामने उस सुई को फिर से बना देता है, और ये सिलसिला चौबीसों घंटे चलते रहता है।

End of Feed