गजब: अब कपड़े की तरह आ गई इंसानों की भी वॉशिंग मशीन, देखते ही देखते शरीर को कर देगी चकाचक

Human Washing Machine: जापान के इंजीनियरों ने इंसानों की धुलाई करने वाली वॉशिंग मशीन बनाई है। इंसानी वॉशिंग मशीन जल्द ही ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित होगी। वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि केवल 15 मिनट के भीतर यह इंसान को पूरी तरह साफ कर देगी।

Human Washing Machine: विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि इंसान को अपने कपड़े खुद नहीं धोने पड़ते हैं। बस मशीन में कपड़े डालिए और यह धोकर और सूखकर बाहर आती है। इसे वॉशिंग मशीन कहा गया है। हालांकि, अभी तक वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े ही धोती थी। दूसरी तरफ जापान ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जापान ने अब इंसानी वाशिंग मशीन विकसित की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह 15 मिनट के भीतर इंसान को धोकर बाहर निकाल देगी।

End of Feed