VIDEO: सेवा के रंग, राष्ट्र के संग! 6,424 बच्चों ने जमीन पर उकेरा अद्भुत 'BHARAT', एशिया बुक में दर्ज हुआ नाम

VIDEO: गुजरात के अहमदाबाद स्थित GMDC ग्राउंड में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक अद्भुत कीर्तिमान रचा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 6,424 विद्यार्थियों ने 7 रंगों के परिधानों में एक साथ मिलकर 'सप्तधारा' थीम पर आधारित समकालीन मंडला आर्ट की जीवंत रचना की, जिसके केंद्र में विशाल अक्षरों में 'BHARAT' उकेरा गया।

Video: गुजरात की सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का एक अद्भुत दृश्य अहमदाबाद के GMDC ग्राउंड में देखने को मिला। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'मानव आकृति (रंगोली)' (Human Rangoli) कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी एकजुटता और कलात्मकता से एक नया इतिहास रच दिया है। इस विशाल आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने 'Largest Human Formation Depicting a Contemporary Mandala Art' के रूप में दर्ज किया है।

End of Feed