Video: सांप के डसने से थक्के की तरह जम जाता है इंसान का खूून! यकीन न हो तो देख लीजिए ये खौफनाक वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 16, 2022, 04:09 PM IST

Shocking Video: शख्स एक सांप को पकड़कर उसका जहर कांच के जार में निकालता है। इसके बाद उस जहर को इंजेक्शन में भर देता है। इंजेक्शन में सांप का जहर भरने के बाद शख्स एक बूंद जहर इंसान के खून में शख्स मिलाता है। फिर जो होता है, वो रूह कंपाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • सांप का जहर मिलने से ऐसा हो जाता है खून
  • थक्के की तरह जम जाता है इंसान का खून

Shocking Video: सांप अगर दूर से ही दिख जाए तो इंंसान की हालत खराब हो जाती है। यहां तक कि कुछ लोग सांप का वीडियो देखकर ही कांप जाते हैं। धरती पर कई ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके डसने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता। किसी-किसी सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि उसके एक बूंद से कई लोगों की जान जा सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि सांप का जहर इंसान के शरीर में प्रवेश करने के बाद क्या होता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

snake

सांप का वीडियो

रूह कंपाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि सांप का जहर बॉडी में जाने के बाद ऐसा होता है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स सांप के जहर के साथ एक्सपेरिमेंट करता नजर आ रहा है। वह शख्स सांप के जहर की एक बूंद इंसान के खून में मिलाता है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपाने वाला है। ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो बेहद ही डरावना और हैरान करने वाला है।वीडियो में यह बताया गया है कि सांप के काटने के बाद इंसान के खून पर कैसा असर होता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

End of Feed