Viral Video: सपनों के शहर दुबई का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में गगनचुंबी इमारतें, लग्जरी लाइफस्टाइल और चकाचौंध से भरी जिंदगी की तस्वीर उभरती है। लेकिन, इस चमक-धमक वाली दुनिया के पीछे उन अनगिनत लोगों की मेहनत, त्याग और संघर्ष की कहानियां छुपी हैं, जो अपने परिवार और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सात समंदर पार आते हैं। ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी है शास्त्री नीरज पंडित जी की। मूल रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर शहर के रहने वाले शास्त्री नीरज पंडित जी दुबई में बतौर हिंदू पुजारी कार्यरत हैं। उनका मुख्य काम दुबई में रहने वाले भारतीय और अन्य श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ, अनुष्ठान और धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न कराना है। लेकिन आज जिस स्थिति में वे हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था।
पंडित जी का चौंकाने वाला खुलासा (तस्वीर साभार- @jaggy.abroad)
ये भी पढ़ें - जब पैसेंजर ने सीट बदलने से किया इनकार, तो रो-रोकर पूरे प्लेन में महिला ने काटा बवाल, वीडियो वायरल
नीरज पंडित जी से जब उनके शुरुआती दिनों के बारे में पूछा गया कि वे शुरुआत में कितना कमा लेते थे, तो उन्होंने बताया कि उनकी कोई बंधी-बंधाई सैलरी नहीं थी। कभी कोई दक्षिणा के रूप में 500 दिरहम करीब 12,900 रुपए दे देता था, तो कभी केवल 200 दिरहम लगभग 5,100 रुपए ही मिलते थे। धार्मिक कार्यों में कुछ भी निश्चित नहीं होता था। दुबई में अपने सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए नीरज जी ने एक ऐसा वाकया साझा किया, जो किसी को भी भावुक कर दे। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में अनिश्चितता इस कदर हावी थी कि बुनियादी जरूरतें भी आसानी से पूरी नहीं होती थीं। शुरुआती समय इतना कठिन था कि अगर सुबह नाश्ता या खाना खा लिया, तो मन में यही चिंता लगी रहती थी कि शाम को भोजन कैसे मिलेगा या क्या स्थिति होगी। हर दिन एक नया संघर्ष लेकर आता था, लेकिन नीरज पंडित जी ने हार नहीं मानी और अपने धर्म व कर्तव्य के प्रति निष्ठा बनाए रखी। देखें वीडियो...
दुबई में पंडित जी की कमाई
उनकी बातें सुनकर आप भी जरूर एक पल के लिए भावुक हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को jaggy.abroad नाम के पेज से शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। नीरज पंडित जी का मानना है कि सफलता, पैसे और व्यक्तिगत उपलब्धि से भी बढ़कर कुछ चीजें हैं, जो समाज को एकजुट रखती हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
