Weird Holi: गोवा के एक गांव में ये कैसी होली, गर्म अंगारे उछालकर मनाते हैं ये त्योहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 7, 2023, 11:16 PM IST

भारत में होली रंगों के साथ खेली जाती है लेकिन गोवा के मोल्कोर्नेम गांव में दृश्य थोड़ा अलग है, जहां लोग गर्म अंगारे उछालते हैं जो उनके ऊपर गिरते हैं और इस अनोखे तरीके से वे यह त्योहार मनाते हैं।

Goa weird holi: मोल्कोर्नेम गांव में इस पर्व को 'शेनी उजो' कहा जाता है। कोंकणी में, 'शेनी' का अर्थ है उपला और 'उजो' शब्द का अर्थ आग है। कई राज्यों में होली का त्योहार उसकी पूर्व संध्या पर होलिका दहन के साथ शुरू होता है, जिसमें लोग लकड़ियों को होलिका मानकर उसे जलाते हैं और इसे बुराई के अंत के तौर पर देखा जाता है।होली का पर्व दक्षिण गोवा में पणजी से 80 किलोमीटर दूर स्थित मोल्कोर्नेम गांव में एक अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाता है, जहां इस अनुष्ठान के दौरान लोग खुद पर अंगारे बरसाते हैं। हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि यह परंपरा कब से चली आ रही है।

hot coals holi

प्रतीकात्मक फोटो

गांव के एक निवासी कुशता गांवकर ने कहा, 'किसी को यह तो नहीं पता कि यह परम्परा कब से चली आ रही है, लेकिन 'शेनी उजो' हमारी मंदिर संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। होली के त्योहार की पूर्व संध्या पर हर साल इस परम्परा का पालन किया जाता है।'

End of Feed