मामा कहलाने वाले CM से शख्स ने पूरे हक से मांगा iPhone, फिर जो बोले हिमंता वह इस वायरल VIDEO में देखें

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने सीधे iPhone की मांग कर दी। मुख्यमंत्री ने पूछा- नया चाहिए या पुराना? मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री के सामने आमतौर पर लोग सड़क, पानी, बिजली, नौकरी या दूसरी समस्याओं से जुड़ी अपनी मांग रखते हैं लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात के दौरान एक शख्स ने ऐसी मांग कर दी कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। शख्स ने सीधे मुख्यमंत्री से कहा- ‘सर, मुझे iPhone चाहिए।’ इसके बाद मुख्यमंत्री का जवाब भी कम मजेदार नहीं था। हिमंता बिस्वा सरमा ने उससे पूछा कि उसे पुराना iPhone चाहिए या नया? इस छोटी-सी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री ने भी इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

himanta biswa sarma iphone demand viral video

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा से iPhone मांगता शख्स (Instagram/@himantabiswasarma)

बिना झिझक CM से कर दी iPhone की डिमांड

वीडियो (Video) में हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच उनसे मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंचता है और बिना किसी झिझक के अपनी बात रख देता है। वह कहता है, ‘सर, मुझे iPhone चाहिए।’ इतनी सीधी मांग सुनकर मुख्यमंत्री भी कुछ पल के लिए रुकते हैं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- ‘iPhone? आपको पुराना iPhone चाहिए या नया?’यहीं से वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा शुरू होता है।

End of Feed