इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कौलान्तक पीठ के प्रमुख महायोगी सत्येंद्र नाथ (ईशपुत्र) को दिखाया गया है। प्राचीन सिद्ध हिमालयी योग परंपरा के एक साधक ने कौलान्तक पीठ आश्रम में दो दशकों से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया है। यह वीडियो उस समय का है जब महायोगी सत्येंद्र नाथ सिराज घाटी की एक महीने की यात्रा पर थे। यहां पर उन्होंने विपरीत मौसम में गहन ध्यान और योग किया था।
-55 डिग्री तापमान में योग करता दिखा साधु (फोटो: Instagram/timesnow)
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सत्येंद्र नाथ ने शरीर पर मामूली सा वस्त्र धारण किए हुए हैं। उनका शरीर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, मानो वे खुद एक बर्फ का ढेर बन गए हों। कैमरा जब धीरे-धीरे उनके चेहरे की तरफ जाता है, तो दिखता है कि महायोगी की आंखें बंद, चेहरा शांत है। वह एक ध्यानमग्न में लीन हैं। इस वारल वीडियो में किसी भी प्रकार का संगीत नहीं है। सिर्फ जोर से हवाएं चल रही हैं। जिस समय यह महायोगी योग कर रहे थे, उस समय यहां का तापमान -55 डिग्री सेल्सियस था। देखें वीडियो:
साल 2024 का है वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो कि हिमाचल प्रदेश की सिराज घाटी के बर्फीले जंगल का यह नजारा है। बता दें यह वीडियो फरवरी 2024 का है, लेकिन इस समय यह एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकंड का यह क्लिप टाइम्स नाउ ने शेयर की है। यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में हम अपनी आंतरिक शक्ति को कितना भूल जाते हैं। यह वायरल हो रहा वीडियो ना केवल योग की शक्ति को दिखाता है, बल्कि मानव संभावनाओं की भी याद दिलाता है।
इस महायोगी की साधना हमें प्रेरित करती है कि ठंड, गर्मी या कोई बाधा शरीर को परास्त नहीं कर सकती अगर हमारा मन पर कंट्रोल हो। हालांकि कुछ इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को एआई भी बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो शांति, नियम, अनुशासन और प्रकृति के साथ एकता का संदेश देता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मैं सोच रहा हूं कि यह फोटो किसने ली?", दूसरे ने लिखा: "हर-हर महादेव", तीसरे ने लिखा: " बिना कपड़ों के और -55⁰C तापमान पर वह निश्चित रूप से शीतदंश से मर जाएगा, उसका खून जम जाएगा और दिल धड़कना बंद हो जाएगा, तो यह शायद AI है।"
