Shocking Video: भैंसों ने पटक-पटककर निकाल ली शेरनी की जान, 'जंगल की रानी' का सनसनीखेज मर्डर

Animal Fight Video: आप देख सकते हैं कि भैंसों का झुंड शेरनी पर बहुत ही बुरी तरह टूट पड़ा है। भैंसों के झुंड ने शेरनी को हवा में उछाल-उछालकर और जमीन पर पटक-पटककर उसकी जान निकाल ली है।

Animal Fight Video: जहां शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, वहीं शेरनी को भी जंगल की रानी माना जाता है। शेरनी को अपने सामने देखकर बड़े से बड़े जानवरों की हालत पतली हो जाती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह वीडियो एक शेरनी और भैंसों के एक झुंड से जुड़ा है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें शेरनी किसी भैंसे का शिकार करती दिखाई दी होगी।

भैंसों ने शेरनी को उतारा मौत के घाट

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक शेरनी के ऊपर भैसों का झुंड हमला करता नजर आ रहा है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा खूंखार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी न जाने कैसे भैंसों के एक झुंड के बीच फंस गई है। आप देख सकते हैं कि भैंसों का झुंड शेरनी पर बहुत ही बुरी तरह टूट पड़ा है। भैंसों के झुंड ने शेरनी को हवा में उछाल-उछालकर और जमीन पर पटक-पटककर उसकी जान निकाल ली है। देखें वीडियो-

End of Feed