Hathi Ka Video: हाथी बना ट्रैफिक हवलदार...सड़क पर मचाया ऐसा तांडव देखकर थर्रा गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 23, 2023, 10:09 AM IST

Hathi Ka Hamla Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज ने बाजार में जमकर तांडव मचाया। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गजराज का खतरनाक अंदाज
  • बाजार जमकर मचाया तांडव
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Hathi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों का ऐसा रंग-रूप देखने को मिल जाता है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। हाथी का एक ऐसा ही अनोखा वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें वो 'ट्रैफिक हवलदार' बनकर रोड पर खड़ी गाड़ियों को रौंद रहा है। गजराज के इस विकराल रूप को देखकर लोग दंग रह गए और इधर-उधर भागने लगे।

Elephant Attack video

गजराज का तांडव, (Photo Credit- Instagram)

वैसे तो गजराज का स्वभाव शांत होता है। लेकिन, जब वो तांडव मचाता है तो हाहाकार मच जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Hathi Ka Viral Video) में हाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। वीडियो (Elephant Video) में आप देख सकते हैं एक दुकान के बाहर साइकिल और स्कूटी रोड पर खड़ी है। वहीं, कुछ लोग दुकान में सामान ले रहे हैं। अचानक दुकान पर भय का माहौल बन जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं, क्योंकि, वहां गजराज की एंट्री हो जाती है। आप देख सकते हैं किस तरह गजराज दुकान पर पहुंचता है और रोड पर खड़ी साइकिल और स्कूटी को रौंदते हुए निकल जाता है। कुछ समय के लिए वहां का नजारा काफी अलग हो जाता है।

End of Feed