Snake Video: अंडे से बाहर निकलते ही बेबी कोबरा ने मारी ऐसी फुफकार, देखते ही हलक में अटक जाएगी सांस

इंस्टाग्राम पर बेबी कोबरा का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंडे से निकल रहा है और काफी तेजी से फुफकार मार रहा है। इस दौरान वह एक शख्स को काट भी रहा है।

Baby Cobra Viral Video: सांप के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का एक क्यूट सा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप दिल हार बैठेंगे। लेकिन उसकी फुफकार देखकर आपकी हवा निकल जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक बेबी कोबरा नजर आएगा, जो अंडे से बाहर निकल रहा है। इस दौरान वह देखने में काफी प्यारा लग रहा है।

Baby Cobra Viral Video

अंडे से बाहर निकलते ही बेबी कोबरा ने शख्स को काटा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सांप अपने अंडे से बाहर निकलकर ट्रे के बाहर निकल गया था। तभी एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो छोटे कोबरा ने उसके हाथ पर काट लिया और फुफकार मारने लगा। ऐसे में उसका खतरनाक नजारा देखकर हवा टाइट हो गई। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी दहल जाएंगे। इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।

End of Feed