नवरात्रि की धूम में डूबे देश में दशहरा का त्योहार आते ही रामलीला का रोमांच चरम पर पहुंच जाता है। हर तरफ भगवान राम, रावण वध और हनुमान जी के पराक्रम की झलकियां दिखाई जाती हैं। लेकिन इस बार का दशहरा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यादगार बन गया। दरअसल, रामलीला में 'हनुमान जी' की भूमिका निभाने वाला एक शख्स रामलीला स्थल पर पहुंचने के लिए बाइक राइड बुक की। जब बाइक राइड आई तब वे उस पर सवार होकर रामलीला स्थल की ओर प्रस्थान किए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और शेयर्स के साथ इसे दशहरे का सबसे क्यूट मोमेंट बताया जा रहा है।
स्कूटी से रामलीला स्थल की ओर जाते हनुमान जी (X/@swatic12)
ये भी पढ़ें: लड़की को पन्नी में किया पैक और उफनती हुई नदी पार करने लगा लड़का, खूब वायरल हो रहा यह खतरनाक वीडियो
बाइक राइड का इंतजार करते दिखे हनुमान जी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो हनुमान जी के लिबास में नजर आ रहा है। वह सब्जी की दुकान के पास खड़े होकर रामलीला स्थल तक पहुंचने के लिए बाइक राइड बुक कर रहा है। थोड़ी देर की इंतजार के बाद बाइक राइड वाला बंदा वहां तुरंत आ जाता है। जिसके बाद हनुमान जी उस बाइक पर बैठकर अपना कोड बताते हैं और फिर उनकी सवारी आगे की ओर प्रस्थान करती है। रामलीला में जाने वाला शख्स हनुमान जी की तरह लाल-नारंगी रंग का पारंपरिक वानर वेश बनाए, सिर पर मुकुट, हाथ में गदा और चेहरे पर भगवा चंदन का तिलक लगाए हुए हैं। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे सच में धरती पर बजरंगबली का अवतार उतर आया हो और इस बदलती दुनिया और तकनीक को पूरी तरह से समझ गया हो।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @swatic12 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को मजेदार और बहुत ही ज्यादा क्यूट बताया तो वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वैसे प्रभु उड़कर भी पहुंच सकते थे पर दुनिया को अपनी शक्ति दिखाना न चाह रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "सारथी Activa को युद्ध क्षेत्र की ओर ले चलो।" तीसरे ने लिखा, "लगता है आसमान में ट्रैफिक ज्यादा था, इसलिए भगवान ने वाहन का प्रयोग किया।"
