Gungun Gupta New Reels Video: इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर गुनगुन गुप्ता आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर रातों-रात फेमस हो चुकी हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स बड़े ही चाव से उनके रील्स देखते हैं। उनकी खूबसूरती ऐसी है कि गुनगुन गुप्ता के सामने एक्ट्रेसेस और मॉडल्स भी फेल नजर आती हैं। अब गुनगुन गुप्ता ने भोजपुरी सॉन्ग 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' पर रील्स बनाकर महफिल लूट ली है। उनके इस रील्स वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।
गुनगुन गुप्ता (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ब्लैक चोली में ढा रही हैं कहर
ब्लू जींस और ब्लैक चोली में गुनगुन गुप्ता गजब का डांस करती नजर आ रही हैं। डांस में उनका एक्सप्रेंशन्स ऐसा है, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो जाए। जिस तरह डांस के दौरान वह कमर लचकाती हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्होंने किसी अच्छी जगह से डांस की ट्रेनिंग ली है। फिलहाल, गुनगुन गुप्ता के इस रील्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। देखें वीडियो-
डांस वीडियो देख हो जाएंगे दीवाने
बता दें कि गुनगुन गुप्ता एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया था। हालांकि, जब देश में टिकटॉक बैन हो गया तो वह इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने लगीं। इन्हीं रील्स वीडियो के जरिए उनकी पॉपुलैरिटी दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ने लगी। आज उनके इंस्टाग्राम पर 49 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। गुनगुन गुप्ता की लंबाई ज्यादा नहीं है और वह मात्र 5 फीट 2 इंच की ही हैं, लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस और फिट बॉडी की वजह से इतनी छोटी लगती नहीं हैं। आज गुनगुन गुप्ता देश की टॉप सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स में शुमार हैं।
