Viral Video: गुजरात के राजकोट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में जो नजारा देखने को मिलेगा, ऐसा आपने कभी नहीं देखा होगा। गनीमत यह थी कि इस दौरान वहां पर कोई शख्स नहीं होता है। वरना उसके साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बोरवेल में हाई प्रेशर
हाई प्रेशर से हवा में उड़ी मोटर और पाइप
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। वीडियो में आपको एक बोरवेल नजर आएगा। आपको बता दें कि बोरवेल में हाई प्रेशर आ जाता है। इसके बाद बोरवेल में लगी मोटर और पाइप पूरी स्पीड से बाहर निकलने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि पहले तेजी से पानी के साथ पाइप निकल रहा होता है। इसके बाद तेज झटके में बोरवेल से मोटर बाहर निकलता है और कई फीट हवा में उड़ जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर यकीनन आपकी हालत खराब हो जाती है। बता दें कि बोरवेल 800 फीट गहरा था और हाई प्रेशर बन गया था। यह बोरवेल जाम कंडोरना के उज्ज्वला गांव में लगा हुआ था। इस वीडियो को देखकर लोगों ही हालत खराब हो गई है।
