वायरल न्यूज़

Viral Video: लात-घूसे के बाद अब Delhi Metro में चला चप्पल, लड़ाई देख दंग रह गए यात्री

एक्स पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चप्पल वॉर हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद मेट्रो में सफर कर रहे सभी यात्री दंग रह गए।

Image

दिल्ली मेट्रो में चप्पल से लड़ाई (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में फिर हुआ मारपीट
  • चप्पल से मारता दिखा शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Slipper Fight: दिल्ली मेट्रो हो और मारपीट ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बीते कुछ समय से कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जिसके बारे में खूब चर्चा होती है। कुछ समय पहले ही यात्रियों के बीच लात-घूसों वाले वीडियो सामने आए थे। अब ऐसे में फिर मारपीट का ये वीडियो दिल्ली मेट्रो पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस बार वाला वीडियो थोड़ा अलग है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो यात्रियों में बहस होती नजर आ रही है। ऐसे में पहला यात्री दूसरे यात्री को अपने चप्पल से पीटने लगता है। फिर क्या.. दूसरा यात्री भी एक चमाट जोर का लगा देता है और पहले यात्री को पटखनी भी देता है। इसके बाद वह हटने लगता है लेकिन पहला यात्री उसे मारने के लिए आगे आता है। तभी वहां खड़ा एक पैसेंजर उसे रोक लेता है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में चप्पल से लड़ाई

एक्स पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब यही सब देखना बाकी रह गया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सावधान आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और इस पर अब तक 3.5 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article