VIDEO: हाथी ने सड़क पर मचाया तांडव, एक बाइक को कई बार कुचला, बाल-बाल बचा कपल

गुडालूर-केरल घाट रोड पर जंगली हाथी ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। हाथी ने टूरिस्ट कपल की बाइक को कई बार कुचल दिया, जबकि कपल ने भागकर अपनी जान बचाई।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर तांडव मचाते हुए नजर आ रहा है। उसके इस उत्पात को देख सड़क पर चल रही गाड़ियां भी थम गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना तमिलनाडु के गुडालूर के पास की है। जहां गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक घाट रोड पर आ गया। हाथी को सड़क पर देखते ही दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। लोग दूर खड़े होकर हाथी के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक टूरिस्ट कपल के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए।

wild elephant attack couple bike viral video

हाथी ने पैरों से कुछल दी बाइक (X/@zingabad)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हाथी ने बाइक को बना दिया कबाड़, कपल ने भागकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, केरल से आए एक कपल दोपहिया वाहन से गुडालूर-केरल घाट रोड से गुजर रहा था। तभी उनका सामना सड़क पर मौजूद जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर कपल ने अपनी गाड़ी रोक दी और किसी तरह मौके से भागकर सुरक्षित जगह पहुंचने में कामयाब रहे। कपल के वहां से हटते ही हाथी ने उनकी दोपहिया गाड़ी पर हमला कर दिया। उसने बाइक को कई बार कुचला और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि हाथी बाइक को अपने पैरों से कुचल-कुचल कर उसका कचूमर बना रहा है। गनीमत रही कि कपल समय रहते वहां से दूर भाग गया था। अगर वे कुछ पल और बाइक के पास रुक जाते, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।

End of Feed