Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है।जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, फेरों से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। आलम ये है कि अब लोग दूल्हे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
दूल्हे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @official_nishant_crushwaleyaar)
ये भी पढ़ें - एडवेंचर के लिए लकड़ी के पुल पर बाइक ले जाना पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान, देखें शॉकिंग VIDEO
ये तो हम सब जानते हैं भारत में दहेज को लेकर आज भी क्या स्थिति है। लड़की के पिता के ऊपर कितना बड़ा बोझ होता है। दहेज को लेकर कई घटनाएं भी घटती रहती है, जिसे लेकर कई बार बहस भी हो चुकी है। लेकिन, ठोस परिणाम आज तक नहीं निकला। इन सबके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दहेज के बिल्कुल खिलाफ हैं। इतना ही नहीं कुछ मामले तो ऐसे भी दिख जाते हैं, जो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा बैठा है और रस्में निभाई जा रही है। ऐसे में दुल्हन के पिता दूल्हे को पैसे दे रहे हैं, लेकिन दूल्हा बिल्कुल ही मना कर देता है। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दूल्हे ने जीता दिल
जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें नम हो गई। इतना ही नहीं कई लोग तो भावुक भी हो गए। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_nishant_crushwaleyaar' नाम के पेज से शेयर किया गया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि काश ऐसी सोच सब की हो। कुछ का कहना है कि दूल्हे ने तो दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
