Video: उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन पाकर कंट्रोल नहीं कर पाया दूल्हा! फेरो से पहले करने लगा ऐसा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 01:40 PM IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हा अपनी बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गया है। इस बीच वह दुल्हन को अपने सामने देखता है। जैसे ही वह अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखता है, उससे कंट्रोल नहीं होता और वह डांस करने लगता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का खूबसूरत वीडियो वायरल
  • दुल्हन के सामने डांस करने लगता है दूल्हा
  • दूल्हा-दुल्हन को चीयर करते हैं मेहमान

Dulha Dulhan Video: किसी-किसी को उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन मिल जाती है। इसके बाद वह खुशी के मारे फूला नहीं समाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के दिन का है। दरअसल, दूल्हे को उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन मिल जाती है। इसके बाद वह फेरों से पहले ही ऐसा काम करने लग जाता है, जिसे देखकर रिश्तेदार और मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो काफी प्यारा भी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

DULHAN

दूल्हा-दुल्हन (इंस्टाग्राम)

दिल छूने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गया है। इस बीच वह दुल्हन को अपने सामने देखता है। जैसे ही वह अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखता है, उससे कंट्रोल नहीं होता और वह डांस करने लगता है। दूल्हा अपने रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने जमकर डांस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा 'ओ मेरी हीर वे, तू जुग जुग जीवे' गाना गाते हुए नाचना शुरू कर देता है। यह देखकर दुल्हन भी शरमा जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed