विदेश की धरती पर अगर देसी स्वाद मिल जाए तो अपने वतन की याद आ जाती है। खासतौर पर पेरिस जैसे दुनिया के किसी बड़े शहर में। जहां आपको इंडियन डिशेज़ तो मिल जाएंगे लेकिन भारत के चटोरेपन वाली चीजें मिलना सिर्फ किस्मत की बात है। कुछ ऐसा ही गुड लक पेरिस गए भारतीय युवाओं के हाथ लग गया। जहां उन्होंने पेरिस की गलियों में भारतीय पानीपुरी यानी गोलगप्पे का स्वाद चखा। बाद में जब उन्होंने पानीपुरी की कीमत पूछी तो उनके होश ही उड़ गए।
पानीपुरी खाती लड़की (Instagram/@explorewith_razi)
पेरिस की गलियों में दिखा पानीपुरी स्टाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के-लड़कियां पेरिस के सड़कों और गलियों में घूमने निकले हुए हैं। तभी उनमें से एक दोस्त की नजर पेरिस की गली में लगे पानीपुरी स्टाल पर गई। जिसे देखते ही वे हैरान रह गए क्योंकि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें पेरिस जैसे बड़े शहर में गोलगप्पे का स्टाल दिख जाएगा। सारे दोस्त तुरंत उस गोलगप्पे वाले स्टाल पर पहुंचते हैं। दोस्तों की टोली को देख गोलगप्पे वाले भइया भी मुस्कुरा देते हैं। गोलगप्पे वाले भइया अभी हाल में ही अपनी स्टाल लगा ही रहे थे कि उन्हें दिन के पहले ग्राहक मिल गए।
ये भी पढ़ें: बड़े आराम का मामला है! न कोई होशियारी ना ही कड़ी मशक्कत, बस ट्रेन की खिड़की से हाथ डाला और कर ली चोरी
6 पीस गोलगप्पे की कीमत कितनी है?
इसके बाद सभी दोस्तों ने पेरिस की धरती पर गोलगप्पे का आनंद लिया। खाते-खाते स्वाद के चटकारे में दोस्त इतने मग्न हो गए थे कि वे गोलगप्पे की कीमत पूछना भूल गए। ऐसे में जब किसी एक को कीमत पूछने का ख्याल आया तो उसने गोलगप्पे वाले भइया से पानीपुरी का रेट पूछा। जिस पर बइया ने बताया कि एक प्लेट जिसमें 6 गोलगप्पे थे, उसकी कीमत 2 यूरो है, यानी भरतीय रुपए की बात करें तो 6 पीस पानीपुरी की कीमत करीब 220 रुपए पड़ेगी। जिसमें आप यहां भारत में लगभग 100 पानीपुरी खा सकते हैं।
वीडियो देख अन्य लोगों ने भी शेयर किए अपने अनुभव
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @explorewith_razi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने बताया कि पेरिस के एफिल टावर के पास उसने भी एक वड़ा पाव का स्टाल देखा था। जिसे देख वह भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाया था। दूसरे यूजर ने बताया कि भइया तो बिहार के लग रहे हैं। तीसरे ने लिखा, "दुनिया के हर कोने में आपको भारतीय और भारतीय स्वाद जरूर मिल जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
