Goat Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको काफी अनोखे-अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे भी दिख जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी एक पल के जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Goat Video) में एक बकरी बिजली की तार पर अनोखे अंदाज में खड़ी है। इस नजारे को देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
बकरी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार -इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - अजब: डॉक्टर ने पर्ची पर शुद्ध हिंदी में लिखा दवाई का नाम, तभी नजर पड़ी डिग्री पर, फिर यूजर्स ने जमकर लिए मजे
ये तो हम सब जानते हैं बिजली का झटका किस तरह असर करता है। अगर गलती से भी बिजली का झटका किसी को लग जाए, तो एक सेकेंड के लिए पूरी दुनिया ही हिल जाती है। आप में से कई लोगों ने इसे फील भी किया होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक बकरी 11 हाई वोल्टेज वाली लाइन पर अनोखे अंदाज में खड़ी है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान वो तार .घास खाते हुए दिख रही है। इस दौरान जिस तरह से बकरी ने बैलेंस बनाया उसे देखकर लोगों का दिमाग हिल गया। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। लेकिन, इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह फेक वीडियो है। किसी का कहना है कि यह वीडियो AI जेनरेटेड है। टाइम्स नाउ नवभारत भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, यह मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'official_ramesh87' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
