Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर शादीशुदा लोगों के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर वाले वीडियो जमकर सामने आते हैं। वहीं अनमैरिड लोगों के भी कई तरह के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इसी क्रम में एक गर्लफ्रेंड और उसके बॉयफ्रेंड का वीडियो इंटरनेट पर सनसनी फैला राह है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ किसी और लड़की के साथ डेट पर पहुंच जाता है। जैसे ही इसकी भनक गर्लफ्रेंड को लगती है, वह भी रेस्टोरेंट में पहुंच जाती है।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कलेश (फोटो साभार- एक्स)
वीडियो आपके होश उड़ा देगा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड को चीट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लेती है। इस दौरान उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ डेट पर गया हुआ था। इसके बाद गर्लफ्रेंड का पारा इतना हाई हो जाता है कि वह मौके पर अपने बॉयफ्रेंड की ढंग से पिटाई कर देती है। इस दौरान कोई पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। यही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लड़के की गर्लफ्रेंड जैसे ही मौके पर पहुंचती है। उसे देखकर लड़के की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। इसके बाद गर्लफ्रेंड उस लड़की के सामने ही अपने बॉयफ्रेंड को झन्नाटेदार थप्पड़ मार देती है। इस दौरान वह बार-बार अपने बॉयफ्रेंड से पूछती रही है कि लड़की कौन है और वह इसके साथ क्या कर रहा है। आप देख सकते हैं कि इस पूरी घटना के दौरान दूसरी लड़की उस लड़के को बचाने की भी कोशिश करती है। हालांकि, गर्लफ्रेंड का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है और वह दनादन अपने बॉयफ्रेंड को चांटे जड़ती जाती है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
