VIDEO: सोते हुए बाघ के साथ फोटो खिंचवा रही थी लड़की, फिर टाइगर ने जो किया उसे देख कहेंगे- 'इसका तो पोपट हो गया'

Viral Video: एक लड़की बाघ के साथ फोटो खिंचवाना चाह रही थी। लेकिन, टाइगर ने बीच में ही लड़की का पोपट बना दिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाघ के साथ फोटो खिंचवाना चाह रही थी महिला
  • अचानक हुआ ऐसा खेल, जिसे देखकर हंसी छूट जाएगी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: फोटो खिंचवाना, सेल्फी लेना आज कल फैशन हो गया। जिसे, जहां मौका मिलता है फोटो और सेल्फी लेने लगता है। कई बार तो फोटो, सेल्फी के चक्कर में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखते लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) काफी हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। हालांकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। इस दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Wildlife Video) वायरल हो रहा है, जिसमें फोटो खिंचवाने के चक्कर में एक लड़की का पोपट बन गया।

Girl Tiger Video

बाघ के साथ फोटो खिंचवान पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

जिन जानवरों से लोग आमतौर पर दूरी बनाकर रखते हैं, कुछ लोग शौक और दिखावे के चक्कर में उनके साथ मजे लेने लगते हैं। लेकिन, इस मजे के चक्कर में कई बार खेल भी हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आप कुछ ऐसा ही देखेंगे। वीडियो में देखकर ऐसा लगता है जैसे यह किसी चिड़ियाघर का है। एक बाघ आराम से सो रहा होता है। तभी एक लड़की वहां पहुंचती है और उस सोते हुए बाघ के साथ फोटो खिंचवाना चाहती है। फोटो के चक्कर में लड़की हिम्मत करके बाघ के पास बैठ जाती है। जैसे ही लड़की बाघ के ऊपर लेटने लगती है, बाघ की नींद खुल जाती है। लड़की घबरा जाती है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed