Video: समंदर किनारे कलाबाजी दिखा रही थी लड़की तभी बीच में आ गया बच्चा, फिर जो हुआ देखकर छूट जाएगी हंसी

Stunt Video: लड़की जब जिमनास्टिक स्टंट कर रही थी तो इस दौरान एक बच्चा वहां पर आ जाता है। बच्चे के आने से जो होता है, वह थोड़ा फनी है। लड़की और बच्चे के बीच एक फनी एक्सीडेंट हो जाता है। इससे दोनों ही जमीन पर धड़ाम हो जाते हैं।

Stunt Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों की हंसी छुड़ा देता है। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है, जिसे देखकर लोग खिलखिला पड़े हैं। यह वीडियो एक बीच से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की समंदर किनारे जिम्नास्टिक स्टंट करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, उसने सोचा नहीं होगा कि ऐसा करने के दौरान उसका मजा किरकिरा हो जाएगा।

Gymnast

फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

बहुत ही मजेदार वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, लड़की जब जिमनास्टिक स्टंट कर रही थी तो इस दौरान एक बच्चा वहां पर आ जाता है। बच्चे के आने से जो होता है, वह थोड़ा फनी है। आप देख सकते हैं कि समंदर किनारे गीली रेत पर लड़की जिम्नास्टिक स्टंट कर रही होती है। वह कुछ कदम दौड़कर कलाबाजी करती है। आप देख सकते हैं कि वह अपने पैरों से उछलकर सिर के ऊपर एड़ियां निकालते हुए पैरों से लैंडिंग कर रही होती है। इसी बीच एक छोटा बच्चा आ जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed